अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
आरसीबी को शुक्रवार को पंजाब के खिलाफ चिन्नास्वामी में हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन बेंगलुरु की अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीसरी हार रही
बारिश के कारण मैच 14-14 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन बनाए
पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर जीत दर्ज की। नेहल वढेरा ने 19 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली
पंजाब की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है और टीम 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। आरसीबी सात मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
पंजाब की जीत के बाद टीम की सहमालकिन प्रीति जिंटा बेहद खुश दिखीं। वह अपने सभी खिलाड़ियों से खुशी से मिलती दिखीं
इतना ही नहीं वह कोच रिकी पोंटिंग के साथ चर्चा करती भी दिखीं। पोंटिंग के कोच बनने के बाद से टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है
प्रीति आरसीबी के मौजूदा विकेटकीपर और पंजाब के पूर्व खिलाड़ी जितेश शर्मा से भी बातचीत करती दिखीं
प्रीति जिंटा इस सीजन अब तक पंजाब के लगभग हर मैच में स्टेडियम में टीम को चीयर करने पहुंची हैं और वह टीम के लिए लकी चार्म साबित हो रही हैं
वहीं, आरसीबी के फैंस के चेहरे पर मायूसी छाई दिखी। आरसीबी की यह अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन लगातार तीसरी हार रही
एक्टिव खिलाड़ियों में आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय