पंजाब बनाम राजस्थान मैच में लगा खूबसूरती का तड़का, प्रीति जिंटा मुल्लांपुर पहुंचीं

अमर उजाला

Sat, 5 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।
Image Credit : IPL/BCCI

मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मैच का लुत्फ उठाने पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा भी पहुंचीं।

Image Credit : IPL/BCCI

इस दौरान उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया। इसकी तस्वीरें वायरल हैं।
Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत  20 ओवर में चार विकेट खोकर 205 रन बनाए।

Image Credit : IPL/BCCI
पंजाब के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन को एक-एक सफलता मिली।
Image Credit : IPL/BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की इस मैच में खराब शुरुआत हुई। उन्हें पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने दो झटके दिए।

Image Credit : IPL/BCCI

IPL 2025 में पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने जोफ्रा आर्चर

IPL/BCCI
Read Now