चिन्नास्वामी में लगा सितारों का जमावड़ा, सुनील छेत्री से जेनेलिया डिसूजा तक ने लिया मैच का आनंद

अमर उजाला

Sun, 4 May 2025

Image Credit : IPL/BCCI
रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
Image Credit : IPL/BCCI

इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। 
Image Credit : ANI

इस मुकाबले में सितारों का जमावड़ा लगा। खेल जगत से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां चिन्नास्वामी पहुंचीं।

Image Credit : ANI
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए बंगलुरू पहुंचे थे।
Image Credit : IPL/BCCI

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अपने पति और फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख के साथ मैच देखती नजर आईं।

Image Credit : IPL/BCCI

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिबावा जडेजा भी बेंगलुरु और चेन्नई के बीच मुकाबले का मजा लेते दिखे।

Image Credit : IPL/BCCI

शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। 
Image Credit : ANI
जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
Image Credit : ANI

Reports: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रहीं सारा तेंदुलकर? जानें सच्चाई

ANI/Sara Tendulkar Instagram
Read Now