लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने जोस बटलर

अमर उजाला

Wed, 2 April 2025

Image Credit : PTI
मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया।
Image Credit : PTI

बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। 

Image Credit : PTI

जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Image Credit : PTI

इस मैच में गुजरात के लिए जोस बटलर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 39 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 

Image Credit : PTI
इसी के साथ बटलर आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ रन स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।
Image Credit : PTI

उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया। वहीं, शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने पांच बार आरसीबी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ रन स्कोर बनाया है।
Image Credit : PTI

बीसीसीआई ने क्यों लगाया दिग्वेश राठी पर जुर्माना?

IPL/BCCI
Read Now