सिराज बंगलुरू में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने, जहीर खान को पछाड़ा

अमर उजाला

Wed, 2 April 2025

Image Credit : ANI

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का 14वां मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया।

Image Credit : PTI
इस मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घातक प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेकर आरसीबी को 169 रन के स्कोर पर रोक दिया।
Image Credit : PTI

सिराज ने अपने चार ओवर के स्पैल में 4.75 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और सिर्फ 19 रन खर्च किए। 
Image Credit : PTI

इसी के साथ सिराज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में जहीर खान से आगे निकल गए।

Image Credit : PTI
सिराज ने इस मैदान पर 29 विकेट झटके हैं जबकि जहीर खान ने 28 विकेट हासिल किए। इस मामले में शीर्ष पर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 52 विकेट अपने नाम किए।
Image Credit : PTI

सिर्फ दो अर्धशतक लगाते ही टी20 में बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे कोहली, वॉर्नर की बराबरी करेंगे

ANI
Read Now