अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
आईपीएल में रोहित शर्मा ने वानखेड़े में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की
आईपीएल में रोहित अब तक कुल 286 छक्के लगा चुके हैं। रोहित वानखेड़े में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
हिटमैन ने इस मैदान पर 82 पारियों में 102 छक्के लगाए हैं। वह 1.24 छक्के प्रति पारी लगा रहे हैं। वह गेल और डिविलियर्स की खास सूची में शामिल हुए
रोहित आईपीएल में एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। इस सूची में शीर्ष पर विराट कोहली हैं
कोहली ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में आईपीएल में 130 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने चिन्नास्वामी में 127 छक्के लगाए हैं
तीसरे स्थान पर एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में 118 छक्के लगाए हैं। इसके बाद रोहित का नंबर आता है
IPL 2025 में फुस्स होने वाले बल्लेबाज, शतक लगाने वाले ईशान किशन का हुआ बुरा हाल