IPL 2025: पांचवीं बार चेन्नई को शुरुआती तीन मैचों में से दो में मिली हार

अमर उजाला

Sun, 30 March 2025

Image Credit : PTI
वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। 
Image Credit : PTI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। 

Image Credit : PTI

जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।

Image Credit : PTI

दिलचस्प बात यह है कि ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब चेन्नई को शुरुआती तीन मैचों में से दो में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
Image Credit : PTI

इससे पहले टीम ने आईपीएल के 2009, 2012, 2020 और 2022 सत्र में शुरुआती तीन मैचों में दो गवाए थे।

Image Credit : PTI

मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। 

Image Credit : PTI

इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है। 
Image Credit : PTI

मिचेल स्टार्क ने टी20 में पहली बार किसी मैच में किए पांच शिकार, 200 विकेट भी पूरे किए

IPL/BCCI
Read Now