अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को अपनी दूसरी जीत हासिल की। उसने पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा दिया
यह बतौर कप्तान इस आईपीएल में संजू सैमसन का पहला मैच भी था। इससे पहले तीन मैचों में वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे थे
सैमसन इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कामयाब कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में शेन वॉर्न और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दिवंगत वॉर्न हैं। वॉर्न की कप्तानी में आरआर ने 55 में से 31 मैच जीते थे।
तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं। उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 34 में से 18 मैच जीते थे
चौथे स्थान पर स्टीव स्मिथ और पांचवें स्थान पर अजिंक्य रहाणे हैं।
स्मिथ की कप्तानी में आरआर ने 27 में से 15 मैच और रहाणे की कप्तानी में 24 में से नौ मैच जीते थे
नए पंबन ब्रिज की खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान