अमर उजाला
Sun, 11 May 2025
आज पूरा देश मातृ दिवस मना रहा है। सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा तक सभी खिलाड़ी अपनी मां को नमन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपनी मां को धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनकी मां को जाता है।
This browser does not support the video element.
श्रेयस अय्यर ने कहा- जिस महिला ने मुझे प्रेरित किया वह मेरी मां हैं। वह मेरे जीवन का आधार रही हैं। उन्होंने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया है, और वह मेरे लिए एक ताबीज की तरह हैं, खासकर मेरे मैचों के दौरान।
अय्यर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ की थी। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया था।
पिछले सत्र में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में फ्रेंचाइजी ने खिताब भी जीता था।
तस्वीर में छिपी है कंघी, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं