IPL 2025: सभी 10 टीमों का SWOT एनालिसिस, जानें सबकी कमजोरी और ताकत
अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
Image Credit : BCCI Twitter
चेन्नई सुपरकिंग्स
कप्तान : ऋतुराज गायकवाड़
प्रमुख क्रिकेटर: ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, रचिन रविंद्र, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, नूर अहमद, पथिराना
ताकत : चेन्नई के पास धोनी का अनुभव होगा। जडेजा, अश्विन, नूर के रूप में उनका स्पिन विभाग बेहद मजबूत है।
कमजोरी : तेज गेंदबाजी विभाग में चेन्नई के पास बड़े नाम नहीं हैं। उनके पास नंबर-तीन व चार पर स्थापित बल्लेबाज भी नहीं हैं।
Image Credit : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
कप्तान : शुभमन गिल
प्रमुख क्रिकेटर : शुभमन गिल, राशिद खान, जोस बटलर, कैगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज
ताकत : गिल-बटलर की ओपनिंग जोड़ी खतरनाक है। तेज गेंदबाज रबादा, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को राशिद का साथ मिलेगा।
कमजोरी : मध्यक्रम में कोई बड़ा नाम नहीं है। ओपनिंग जोड़ी नहीं चली तो टीम को संभालने वाला बल्लेबाज चाहिए।
Image Credit : IPL
कोलकाता नाइटराइडर्स
कप्तान : अजिंक्य रहाणे
प्रमुख क्रिकेटर : रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, क्विंटन डिकॉक
ताकत : गत विजेता केकेआर की वरुण-सुनील की स्पिन जोड़ी के अलावा हर्षित राणा के रूप में अच्छे गेंदबाज हैं। टीम में अच्छे ऑलराउंडर भी हैं।
कमजोरी : नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी में जोर लगाना होगा। कप्तान रहाणे पर अच्छी बल्लेबाजी का दबाव रहेगा।
Image Credit : IPL/BCCI
लखनऊ सुपरजाएंट्स
कप्तान-ऋषभ पंत
प्रमुख क्रिकेटर-पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, आकाशदीप
ताकत : सबसे महंगे क्रिकेटर पंत की मौजूदगी टीम में जोश भरने का काम करेगी। पूरन-मिचेल मार्श चले तो मैच का नक्शा पलट सकते हैं।
कमजोरी : मयंक यादव, मोहसिन खान चोटिल हैं। इससे टीम का तेज गेंदबाजी विभाग प्रभावित होगा।
Image Credit : IPL/BCCI
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु
कप्तान : रजत पाटीदार
प्रमुख क्रिकेटर : विराट कोहली, पाटीदार, फिल साल्ट, लिविंगस्टोन, हेलजवुड, भुवनेश्वर, रसिख सलाम
ताकत : विराट की मौजूदगी टीम की बड़ी ताकत है। टीम के पास नंबर पांच तक अच्छे बल्लेबाज हैं।
कमजोरी : हेजलवुड, जैकब बेथल की फिटनेस पर संदेह है। हेजलवुड नहीं चले तो टीम का गेंदबाजी विभाग बेहद कमजोर हो जाएगा।
Image Credit : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स
कप्तान : अक्षर पटेल
प्रमुख क्रिकेटर : केएल राहुल, करुण नायर, अक्षर, समीर रिजवी, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क
ताकत : डुप्लेसिस, स्टार्क, राहुल के रूप में दिल्ली के पास अपार अनुभव वाले क्रिकेटर हैं। उनका गेंदबाजी विभाग शानदार है।
कमजोरी : नई टीम की एकजुटता देखने वाली होगी। अब तक एक भी खिताब नहीं जीतने वाली दिल्ली को निरंतरता बनाकर रखनी होगी।
Image Credit : IPL
मुंबई इंडियंस
कप्तान : हार्दिक पंड्या
प्रमुख क्रिकेटर : रोहित शर्मा, हार्दिक, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, सेंटनर
ताकत : रोहित, सूर्य, तिलक के रूप में टीम के पास भरोसे के बल्लेबाज हैं। बोल्ट-चाहर की जोड़ी को शुरुआत में खेलना आसान नहीं होगा।
कमजोरी : शुरुआती चरण में जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी। नए चेहरों को उठानी पड़ेगी जिम्मेदारी।
Image Credit : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स
कप्तान : श्रेयस अय्यर
प्रमुख क्रिकेटर : श्रेयस, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, ओमरजई, मैक्सवेल, स्टोइनिस, प्रियांश आर्या, युजवेंद्र चहल
ताकत : श्रेयस के रूप में टीम के पास नया कप्तान है। टीम में इस बार अनुभवी क्रिकेटरों की कमी नहीं है।
कमजोरी : प्रभसिमरन, प्रियांश या इंग्लिस की ओपनिंग जोड़ी को उठानी होगी जिम्मेदारी। चहल को स्पिन विभाग में जोड़ीदार की होगी जरूरत।
Image Credit : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स
कप्तान : संजू सैमसन
प्रमुख क्रिकेटर : सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, हेतमायर, जुरेल, आर्चर, तीक्ष्णा, हसरंगा
ताकत : यशस्वी-सैमसन के रूप में टीम के पास विश्वसनीय ओपनिंग जोड़ी। द्रविड़ का कोचिंग अनुभव टीम के काम आएगा।
कमजोरी : टीम के पास कोई स्तरीय ऑलराउंडर नहीं है। प्रमुख विदेशी क्रिकेटर भी नहीं हैं। आर्चर को गेंदबाजी में जोड़ीदार की जरूरत होगी।
Image Credit : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद
कप्तान : पैट कमिंस
प्रमुख क्रिकेटर : कमिंस, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद शमी
ताकत : सनराइजर्स को हेड, ईशान, क्लासेन, अभिषेक के दम पर आईपीएल में 300 का स्कोर बनाने वाली टीम माना जा रहा है।
कमजोरी : गेंदबाजी विभाग में पांचवें स्तरीय गेंदबाज की कमी खलेगी। कमिंस, शमी, जांपा, राहुल चाहर को जिम्मेदारी उठानी होगी।
Image Credit : IPL/BCCI
तस्वीर में छिपी है एक मछली, 8 सेकेंड में खोज लिए तो कहलाएंगे जीनियस
Adobe Stock
Read Now