अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट में अब तक 18 मैच खेले जा चुके हैं
हालांकि, इस सीजन कई टीमों को अपने घरेलू मैदान पर भी बड़ी हारों का सामना करना पड़ा है। इनमें सीएसके, पंजाब और आरसीबी जैसी टीमें शामिल हैं
हम आपको साल 2023 से घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों के बारे में बता रहे हैं। पंजाब की टीम इस अनचाहे रिकॉर्ड में भी किंग है
साल 2023 से अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा मैच पंजाब किंग्स की टीम ने हारे हैं। उसने होम ग्राउंड पर 13 मैच गंवाए हैं
लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है। उसने घरेलू मैदान पर नौ मैच गंवाए हैं।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन टीमें हैं। गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2023 से घरेलू मैदान पर 8-8 मैच गंवाए हैं
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन घरेलू मैदान चेपॉक पर दो मैच गंवा चुकी है। साल 2023 से उसने घरेलू मैदान पर सात मैच गंवाए हैं
इस दौरान सीएसके को हराने वाली टीमों में राजस्थान, पंजाब, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली शामिल हैं
IPL 2025: सैमसन ने वॉर्न-द्रविड़ को पीछे छोड़ा, आरआर के सबसे कामयाब कप्तान बने