अमर उजाला
Sun, 1 June 2025
उर्विल ने लिखा- एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलने का अविश्वसनीय अवसर मिलने के लिए आभारी हूं।
उन्होंने आगे लिखा- "थाला के साथ बिताया गया हर पल - मैदान पर और मैदान के बाहर - शांति, नेतृत्व और विनम्रता का एक मास्टरक्लास रहा है। मैंने पहले ही बहुत कुछ सीख लिया है, और मैं उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हूं।
उर्विल पटेल को आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। उन्हें दिल्ली के वंश बेदी की जगह टीम में शामिल किया गया, जो चोटिल हो गए थे।
'आपको कैसे आउट करें..', प्रशंसक ने रोहित शर्मा से पूछा सवाल, मिला मजेदार जवाब