RCB vs GT मैच से पहले दिखा विराट-सिराज का याराना, वीडियो

अमर उजाला

Tue, 1 April 2025

Image Credit : GT-X (Videograb)
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। आईपीएल का 14वां मैच बुधवार को आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच बंगलुरू में खेला जाएगा।
Image Credit : ANI

इस मैच में कभी एक ही टीम के लिए खेलने वाले विराट कोहली और मोहम्मद सिराज आमने-सामने होंगे। 

Image Credit : gt-x (videograb)

This browser does not support the video element.

मुकाबले से पहले दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को किंग कोहली के साथ ग्राउंड पर मस्ती करते देखा जा सकता है।

Video Credit :

बता दें कि, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने सिराज को रिलीज कर दिया था। 
Image Credit : इंस्टाग्राम

मेगा नीलामी में गुजरात ने उन्हें 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। अब वह 2022 की विजेता टीम के लिए खेलते नजर आ रहे हैं।

Image Credit : ANI
सिराज ने आईपीएल में आरसीबी के लिए 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए हैं। वह इस टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।
Image Credit : ANI

हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रैंड बैंकिंग सेक्टर में भी कर चुकी हैं काम

Jasmin Walia-Instagram (screengrab)
Read Now