कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र से पहले शनिवार को वेस्टइंडीज के ओटिस गिब्सन को अपना सहायक कोच नियुक्त किया।
Image Credit : IPL/BCCI
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 650 से अधिक विकेट लेने वाले बारबाडोस के पूर्व तेज गेंदबाज 55 वर्षीय गिब्सन ने कोच के रूप में करियर शुरू करने से पहले 1995 से 1999 तक टेस्ट और वनडे दोनों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया।
Image Credit : IPL/BCCI
गिब्सन को कोचिंग का व्यापक अनुभव है। वह दो बार इंग्लैंड की टीम के गेंदबाजी कोच रहे। उन्होंने 2010 से 2014 तक वेस्टइंडीज के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया। वह 2017 से लेकर 2019 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच भी रहे।
Image Credit : IPL/BCCI
गिब्सन केकेआर में मेंटोर (मार्गदर्शक) ड्वेन ब्रावो, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो के साथ काम करेंगे।
Image Credit : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहला मुकाबला गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
Image Credit : IPL/BCCI
10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।
Image Credit : IPL/BCCI
भारत vs न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: क्या खत्म होगा 37 साल लंबा इंतजार?