अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान ने रिंकू सिंह और विराट कोहली को स्टेज पर बुलाकर उनके साथ डांस किया
दरअसल, शाहरुख ने पहले स्टेज पर कोहली को बुलाया था। इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह को स्टेज पर बुलाया
स्टेज पर आने के बाद रिंकू ने शाहरुख से तो हाथ मिलाया, लेकिन कोहली के हाथ बढ़ाने के बावजूद रिंकू ने हाथ नहीं मिलाया और आगे बढ़ गए
पिछले साल कोहली ने अपना एक बैट रिंकू को गिफ्ट के तौर पर भी दिया था। साथ ही रिंकू का चर्चित डायलॉग 'गॉड्स प्लान बेबी' को कोहली को कहते हुए भी कई बार सुना गया
इसके बावजूद इस घटना ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है और फैंस दो पक्षों में बंट गए हैं
इसके बाद शाहरुख ने रिंकू के साथ 'लुट पुट गया' और कोहली के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस भी किया
आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में दिखा किंग खान का जलवा, रिंकू-कोहली के साथ थिरके