क्या कप्तान श्रेयस को रिलीज करेगी KKR? रिटेंशन के लिए इन 5 का दावा मजबूत

अमर उजाला

Mon, 28 October 2024

Image Credit : instagram- Shreyas Iyer

आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन और रिलीज करने की डेडलाइन जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में उतनी ही उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

Image Credit : Twitter

आईपीएल 2024 के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपनी रिटेंशन लिस्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर को खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर का रिटेन होना अभी तय नहीं है, क्योंकि उनसे आगे रिटेंशन की लिस्ट में पांच और खिलाड़ी हैं

Image Credit : IPL

इनमें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन की कैरिबियाई जोड़ी के साथ-साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह, रिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अनकैप्ड पेस बॉलर हर्षित राणा जैसे स्टार शामिल हैं

Image Credit : West Indies Cricket/ICC/IPL

हर्षित को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। नरेन और रसेल ने पिछले सीजन केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई थी

Image Credit : IPL/BCCI

वहीं, चक्रवर्ती केकेआर की स्पिन-गेंदबाजी की मुख्य धार हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 8.04 की इकोनॉमी रेट से 21 विकेट लिए। इस प्रदर्शन से उन्हें इस महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी का मौका मिला।

Image Credit : BCCI

रिंकू ने इस साल 14 मैचों में केवल 168 रन बनाने के बावजूद 2018 से टीम के साथ हैं और अब बतौर फिनिशर वह टीम के मजबूत स्तंभ हैं

Image Credit : IPL/BCCI

हर्षित राणा, जो 2022 से फ्रेंचाइजी के साथ हैं, उन्होंने 19 विकेट लेकर 2024 सीजन में सफलता हासिल की थी।

Image Credit : twitter

दूसरी ओर, श्रेयस ने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 146.86 के स्ट्राइक-रेट से 351 रन बनाए थे। वह 2022 से टीम के साथ हैं, लेकिन चोट की वजह से 2023 सीजन नहीं खेले थे

Image Credit : IPL/BCCI

इन छह नामों के अलावा, केकेआर के पास रिटेंशन के लिए मिचेल स्टार्क, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर और ऑलराउंडर रमनदीप सिंह जैसे स्टार्स की लिस्ट भी है

Image Credit : IPL/BCCI

रमनदीप को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन भी किया गया है।

Image Credit : IPL

आईपीएल रिटेंशन नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ियों और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

Image Credit : IPL/BCCI

IPL 2025: राहुल होंगे रिलीज? इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है LSG टीम

IPL/BCCI
Read Now