क्या केएल राहुल की LSG की कप्तानी से होगी छुट्टी? ये दो खिलाड़ी दावेदार

अमर उजाला

Tue, 27 August 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2025 को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो चुका है। कई टीमें अभी से ही टीम संयोजन बनाने में जुट गई हैं

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, जब तक रिटेंशन पॉलिसी क्लीयर नहीं होती है तब तक कोई भी फ्रेंचाइजी कोई फैसला नहीं ले सकेगी

Image Credit : IPL/BCCI

इस बीच केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीय गोयनका से मुलाकात की है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

अब तक यह तय नहीं है कि लखनऊ राहुल को रिटेन करेगी या नहीं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर उन्हें रिटेन किया भी जाता है तो उनके हाथ से कप्तानी जा सकती है

Image Credit : IPL/BCCI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल कप्तानी का दबाव नहीं सह पा रहे हैं और वह बल्ले से अधिक योगदान देना चाहते हैं। राहुल का टी20 स्ट्राइक रेट पिछले काफी समय से चर्चा का विषय रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

लखनऊ फ्रेंचाइजी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, अगर राहुल को बरकरार रखा जाता है तो भी उनकी कप्तानी की भूमिका अनिश्चित बनी हुई है

Image Credit : IPL/BCCI

ऐसे में कप्तानी के दो दावेदारों का नाम सामने आ रहा है। निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या दो बड़े नाम हैं जो रेस में हैं। पूरन पिछले सीजन उपकप्तान भी रहे थे

Image Credit : IPL/BCCI

पूरन एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। क्रुणाल 2022 और 2023 में टीम के उपकप्तान रहे थे

Image Credit : IPL/BCCI

महिला बिग बैश लीग के 10वें सीजन में इस टीम से खेलेंगी स्मृति मंधाना

WPL/BCCI
Read Now