अमर उजाला
Mon, 14 April 2025
आईपीएल 2025 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हरा दिया। यह आरसीबी की इस सीजन छह मैचों में चौथी जीत रही।
टीम आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। राजस्थान ने 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 17.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
विराट कोहली ने आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बल्ले से एक और अर्धशतकीय पारी निकली। कोहली 45 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद रहे
मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब फैंस की सांसें चंद सेकंड्स के लिए थम गईं। यह मामला चहेते विराट कोहली से जुड़ा हुआ था
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में बेंगलुरु की पारी के 15वें ओवर के दौरान विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन से अपनी हार्टबीट चेक करवाते हुए नजर आए
उन्हें रन भागने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद कोहली ने खुद संजू को हार्ट रेट चेक करने को कहा। हालांकि, इसके बाद जब सबकुछ नॉर्मल दिखा तो उन्होंने खेलना जारी रखा
This browser does not support the video element.
इसका वीडियो भी सामने आया है।
T की भीड़ में छिपा है L, सिर्फ बाज की नजर वाले ही ढूंढ सकते हैं