अमर उजाला
Wed, 2 April 2025
लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद जोश में होश गंवाना भारी पड़ गया है।
दिग्वेश ने मैच के दौरान पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट किया था और जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो दिग्वेश ने अनुचित व्यवहार किया था।
प्रियांश जब आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जा रहे थे तो दिग्वेश ने उन्हें लेटर राइटिंग का इशारा किया था।
आईपीएल ने बयान में बताया, दिग्वेश ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.5 के लेवल एक के आरोप और मैच रेफरी द्वारा लगाए जुर्माने को स्वीकार किया। लेवल एक के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।
सिराज बंगलुरू में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने, जहीर खान को पछाड़ा