अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने पंजाब को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 14.1 ओवर में महज 101 रन पर सिमट गई। जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में दो गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
इस मैच को देखने के लिए कई जाने माने सितारे पहुंचे थे। एक तरफ पंजाब का समर्थन टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा कर रही थीं
एक खेमे में जहां जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ पंजाब के दर्शक दीर्घा में उदासी छा रखी थी
अनुष्का शर्मा बेहद खुश नजर आईं। आरसीबी की घातक गेंदबाजी देखकर भी अनुष्का काफी खुश थीं
वह मुस्कुराती हुई नजर आईं और उनके एक्स्प्रेशन देखने लायक थे। वह जश्न मनाने के दौरान सीट पर खड़ी होकर ताली बजा रही थीं
फैंस का कहना है कि जब कोहली कोई मैच हारते हैं तो अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जाता है, तो टीम की जीत पर उन्हें क्यों नहीं क्रेडिट दिया जा रहा
अनुष्का और विराट मैच के बाद एक दूसरे को कुछ इशारा करते भी दिखे।
विराट ने अनुष्का की ओर 'बस एक मैच और' का इशारा किया तो अनुष्का ने उन्हें मुस्कुराते हुए चीयर किया
कुछ देर बाद विराट अनुष्का से मिलने का इशारा करते हुए उनके पास भी पहुंचे
वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के खेमे में उदासी छाई हुई थी। प्रीति जिंटा का चेहरा मुरझाया हुआ नजर आया
प्रीति आमतौर पर खुश दिखती हैं, लेकिन इस मैच में वह खुश नहीं दिखीं।
टीम की खराब बल्लेबाजी ने उन्हें निराश कर दिया। हालांकि, उन्होंने आरसीबी को बधाई दी
मैच के बाद प्रीति कप्तान श्रेयस के साथ कुछ बात करती दिखीं। पंजाब ने सीधे फाइनल में पहुंचने का अवसर गंवा दिया
अब पंजाब को एक जून को क्वालिफायर दो में मुंबई और गुजरात के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ना होगा
Q की भीड़ में लिखा O, सिर्फ बाज की नजर वाले ही ढूंढ सकते हैं