IPL: किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी आरसीबी, दिल्ली को पीछे छोड़ा

अमर उजाला

Sat, 19 April 2025

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

पंजाब किंग्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बारिश से प्रभावित आईपीएल के 14-14 ओवर के मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हराया।

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टिम डेविड के शानदार अर्धशतक के बावजूद आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी।

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर जीत दर्ज की। नेहल वढेरा ने 19 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

पंजाब की यह सात मैचों में पांचवीं जीत है और टीम 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। आरसीबी सात मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

इसी के साथ आरसीबी ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर बेंगलुरु की लगातार तीसरी हार रही

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

बेंगलुरु की टीम इस सीजन अब तक एकमात्र टीम है जिसने अपने होमग्राउंड पर एक भी मैच नहीं जीता है। 

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

  • चिन्नास्वामी में पहले मैच में आरसीबी को जीटी ने 8 विकेट से हराया था।
  • फिर चिन्नास्वामी में दूसरे मैच में दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया।
  • अब चिन्नास्वामी में तीसरे मैच में आरसीबी को पंजाब से 5 विकेट से हारना पड़ा।

Image Credit : IPL/BCCI/ANI

इतना ही नहीं बेंगलुरु की टीम किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। चिन्नास्वामी में उन्हें 46वीं बार मुंह की खानी पड़ी है।

Image Credit : IPL/BCCI

इस मामले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पर 45 मैच गंवाए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में किसी एक मैदान पर
RCB, RCB home season, RCB loss, Chinnaswamy Stadium, Bengaluru, How many times, this happen, IPL 202

हार  टीम मैदान
46 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बंगलुरू
45 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली
38 कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता
34 मुंबई इंडियंस वानखेड़े
30 पंजाब किंग्स मोहाली

Image Credit : IPL/BCCI

बेंगलुरु ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में दिल्ली को पीछे छोड़ा

PTI
Read Now