अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
गुजरात टाइटंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया
दिल्ली ने 200 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे गुजरात ने 19 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 61 गेंद में 108 रन और शुभमन गिल ने 53 गेंद में 93 रन की नाबाद पारी खेली
इसी के साथ शुभमन ने टी20 क्रिकेट में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए। वह टी20 में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए
प्रिंस के नाम से मशहूर गिल ने 154 टी20 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए। इस मामले में उन्होंने किंग विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
कोहली ने ऐसा 167 पारियों में किया था। भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर केएल राहुल हैं। राहुल ने भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 5000 टी20 रन पूरे किए हैं
राहुल ने 143 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। चौथे नंबर पर सुरेश रैना हैं। रैना ने 173 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी
शुभमन गिल टी20 फॉर्मेट में 5000 रन पूरे करने वाले ओवरऑल 113वें खिलाड़ी बने
T की भीड़ में छिपा है I, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं