किसी को हेयर ड्रेसर तो किसी को WWE बेल्ट, PSL में मिल रहे अजीबोगरीब इनाम

अमर उजाला

Mon, 14 April 2025

Image Credit : X

पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां संस्करण जारी है। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली कराची किंग्स ने मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली मुल्तान सुल्तांस को हरा दिया

Image Credit : X @@MultanSultans @@KarachiKingsARY

इस मैच के बाद दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। हालांकि, पुरस्कार देखकर हर फैन चौंक गया और सिर पकड़ लिया

Image Credit : X

दरअसल, मुल्तान के खिलाफ कराची को जीत दिलाने वाले जेम्स विंस को उनकी फ्रेंचाइजी ने ड्रेसिंग रूम में तोहफे के रूप में हेयर ड्रायर दिया

Image Credit : X

फ्रेंचाइजी के मालिक ने ड्रेसिंग रूम में विंस को ड्रायर दिया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। विंस भी पुरस्कार लेते वक्त मुस्कुराते हुए दिखे

Image Credit : X

मुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए थे। जवाब में विंस ने 43 गेंद में 101 रन की पारी खेली और कराची को चार विकेट से जीत दिलाई

Image Credit : X @@MultanSultans @@KarachiKingsARY

मुल्तान के लिए रिजवान ने 63 गेंद में 105 रन की पारी खेली। उन्हें भी मुल्तान के ड्रेसिंग रूम में पुरस्कार के रूप में एक वॉरियर का टैग मिला

Image Credit : X @@MultanSultans @@KarachiKingsARY

वहीं, अच्छी फील्डिंग के लिए क्रिस जॉर्डन को डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड वाइड रेसलिंग) की डिजाइन वाला बेल्ट मिला। यह उसी बेल्ट की तरह था जो WWE चैंपियन को मिलते हैं

Image Credit : X @@MultanSultans @@KarachiKingsARY

जॉर्डन भी यह अवॉर्ड देखकर मुस्कुराने लगे। वहीं, ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी खिलाड़ी भी मुस्कुराने लगे। पीएसएल में इस तरह के अवॉर्ड ने लीग का मजाक बना दिया है

Image Credit : X @@MultanSultans @@KarachiKingsARY

IPL: मैच में बिगड़ी कोहली की तबीयत? सैमसन से हार्टबीट चेक कराते दिखे, तस्वीरें

IPL/BCCI/Jio Hotstar/Star Sports Screen Grab
Read Now