अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
विराट कोहली और ईशांत शर्मा की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों दिल्ली से ही आते हैं और एक ही टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं
आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया
इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 67 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा
This browser does not support the video element.
इस मैच में ईशांत शर्मा ने विराट कोहली को आउट कर दिया। उन्हें आउट करने के बाद ईशांत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
ईशांत की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर कोहली के बल्ले का किनारा लगाया, जिसे अभिषेक पोरेल ने लपक लिया। इसके बाद गेंदबाज ने उन्हें धक्का मारा
आउट होने से पहले विराट कोहली ने ईशांत को चिढ़ाया था। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज ने शानदार छक्का लगाया था। इसके बाद आउट होने वाले ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने चौका लगाया था और ईशांत को चिढ़ाया था
बेंगलुरु की जीत पर भावुक हुईं अनुष्का; विराट की अंपायर से हुई बहस