'तीसरे दिन इस पिच पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा', एजाज पटेल ने भारत को चेताया

अमर उजाला

Sat, 2 November 2024

Image Credit : BCCI
स्पिनर एजाज पटेल को भरोसा है कि वानखेड़े की तेजी से खराब होती पिच पर लक्ष्य का पीछा करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी आसान नहीं होगा।
Image Credit : BCCI
पटेल ने कहा कि तीसरे दिन का नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि पहले सत्र में विकेट कैसा व्यवहार करता है।
 
Image Credit : BCCI
पटेल ने कहा, हम जो भी स्कोर बनाएंगे, हमें भारत को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना होगा। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि विकेट आगे कैसा व्यवहार करता है। 
 
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, यह काफी तेजी से टर्न हो रहा है। इस पर कितना टर्न और उछाल होगा। बल्लेबाजी के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा। 
Image Credit : BCCI
पटेल ने कहा, यह निश्चित रूप से दोनों ओर से टर्न ले रहा है। उछाल थोड़ा विविधता भरा है इसलिए बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से यह एक चुनौती हो सकती है।
Image Credit : BCCI
बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
Image Credit : BCCI

शुभमन गिल ने स्वीकार की गलती, बोले- तकनीक सुधार से मदद मिली

BCCI
Read Now