जेम्स एंडरसन ने जताई आईपीएल में खेलने की इच्छा, मेगा नीलामी के लिए किया पंजीकरण

अमर उजाला

Thu, 7 November 2024

Image Credit : jimmya9
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि उन्होंने खेल के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आगामी मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है।
Image Credit : jimmya9
एंडरसन ने साल के शुरु में टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज के रूप में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त किया था।
Image Credit : jimmya9
एंडरसन ने आखिरी बार 2014 में अपना अंतिम टी20 मैच खेला था। वह आईपीएल में कभी नहीं खेले हैं। उन्होंने 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में होने वाली नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत किया और अपना आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये रखा है।
Image Credit : jimmya9
एंडरसन ने साल के शुरु में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया और इंग्लैंड के लिए 188 मैच में 704 विकेट लिए। 
Image Credit : jimmya9
इससे वह श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन जादूगर शेन वार्न (708) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
Image Credit : jimmya9
एंडरसन ने एक पॉडकास्ट में बीबीसी रेडियो 4 टुडे को बताया, मेरे अंदर अब भी कुछ ऐसा है जिसे लगता है कि मैं अब भी खेल सकता हूं। मैंने कभी आईपीएल नहीं खेला है। कई कारणों से मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है। 
 
Image Credit : jimmya9
उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलकर वह बतौर गेंदबाज अपना ज्ञान ही नहीं बढ़ाना चाहते बल्कि बतौर कोच और अनुभव और ज्ञान हासिल करना चाहते हैं।
Image Credit : jimmya9
एंडरसन ने आखिरी बार टी20 मैच अपनी काउंटी टीम लंकाशर के लिए अगस्त 2014 में खेला था जबकि इंग्लैंड के लिए इस प्रारूप में उनका आखिरी मुकाबला नवंबर 2009 में था।
Image Credit : jimmya9

अपने बचपन के कोच को पुण्यतिथि पर भावुक हुए ऋषभ पंत

BCCI
Read Now