कोहली-रोहित नहीं, एंडरसन ने इस भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी का लुत्फ उठाया

अमर उजाला

Fri, 12 July 2024

Image Credit : ECB

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे

Image Credit : ECB

एंडरसन इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाजों में शामिल हैं जिनके नाम टेस्ट में 700 से अधिक विकेट हैं और वह अपने करियर का 188वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं

Image Credit : ECB

एंडरसन का कहना है कि उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खिलाफ गेंदबाजी का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया है

Image Credit : ECB

एंडरसन ने भले ही तेंदुलकर को नौ मौकों पर आउट किया हो, लेकिन वह भारतीय मास्टर ब्लास्टर के खिलाफ कोई तय योजना नहीं बना सके थे

Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram

जब एंडरसन से पूछा गया कि सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन रहा तो उन्होंने कहा, मुझे कहना ही होगा कि सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं 

Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शिकंजा कस लिया है और वह तीसरे ही दिन पारी की जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गया है

Image Credit : ECB

तस्वीर में छिपा है शेर, खोजने के लिए मिलेंगे सिर्फ 7 सेकेंड

Istock
Read Now