अमर उजाला
Sat, 23 August 2025
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 में एक बार फिर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं
बुमराह अगले महीने होने वाले एशिया कप में खेलते नजर आएंगे। टी20 विश्व कप 2024 के बाद यह पहली बार होगा जब वह भारत के लिए टी20 प्रारूप में कोई मुकाबला खेलेंगे
बुमराह के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 69 मैचों में 12 ओवर मेडन डाले हैं जो शीर्ष 10 रैंकिंग वाली टीम के गेंदबाजों में सर्वाधिक है
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने 86 मैचों में 10 ओवर मेडन फेंके हैं
बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान 110 मैचों में आठ मेडन के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड के टिम साउदी 123 मैचों में सात मेडन के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 55 मैचों में सात ओवर मेडन डाले हैं
वनडे में 99 के स्कोर पर रन आउट होने वाले एकमात्र भारतीय हैं सचिन, जानें कब हुआ ऐसा?