घर पर बेड रेस्ट कर रहे जसप्रीत बुमराह? तेज गेंदबाज ने खुद बताई सच्चाई
अमर उजाला
Wed, 15 January 2025
Image Credit : ICC/T20 World Cup
भारतीय टीम को अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। उससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चर्चाओं में हैं।
Image Credit : PTI
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर में दावा किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद तेज गेंदबाज की कमर में सूजन आई। इसलिए उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई।
Image Credit : Twitter
इस खबर में यह भी कहा गया कि बुमराह अगले हफ्ते जांच के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सलेंस जा सकते हैं।
Image Credit : BCCI
अब इस खबर पर बुमराह ने खुद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा- 'मुझे पता है कि झूठी खबरें तेजी से फैलती हैं, लेकिन इसे पढ़कर मुझे हंसी ही आई। सूत्र भरोसे का नहीं है।'
Image Credit : BCCI
दरअसल, बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी की थी।
Image Credit : BCCI
इसके बाद तेज गेंदबाज दर्द की शिकायत के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। बता दें कि, बुमराह ने इस सीरीज में कुल 32 विकेट हासिल किए थे।
Image Credit : BCCI
जासूसों के राजा कहलाने वाले भी नहीं खोज पाएंगे चूहा, हिम्मत है तो 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं