अमर उजाला
Sat, 18 January 2025
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए फिट नहीं हो पाएंगे जिसके कारण हर्षित राणा को उनकी जगह शामिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा
अगरकर ने कहा कि वे मुख्य तेज गेंदबाज की स्थिति पर मेडिकल टीम से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
बुमराह को हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में अगरकर ने कहा, 'बुमराह को पांच सप्ताह के लिए आराम करने को कहा गया है जिससे वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।'
पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी। इसस पहले भारत छह, नौ और 12 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ तीन द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेगा।
पिछले साल अगस्त में श्रीलंका दौरे के बाद से भारतीय टीम की यह 50 ओवर की पहली सीरीज होगी।
पहले दोस्ती...अब शादी की बात! देश की सबसे युवा महिला सांसद और रिंकू की कहानी