अमर उजाला
Mon, 26 August 2024
भारतीय पुरुष खिलाड़ी भले ही विदेशी लीग में धमाल नहीं मचा पाते हैं, लेकिन महिलाओं को इन लीग्स में अपना जलवा बिखेरने का भरपूर मौका मिलता है
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है
इसमें भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को विदेशी खिलाड़ियों के साथ लुंगी डांस पर थिरकते देखा जा रहा है
इस वीडियो में जेमिमा के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन और त्रिनबागो नाइट राइडर्स की महिला टीम की कई खिलाड़ी नजर आ रही हैं
This browser does not support the video element.
वीडियो के अंत में महिला खिलाड़ियों को शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज भी करते देखा जा रहा है
बात करें जेमिमा के करियर की तो उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट मैचों में 235 रन बनाए हैं
वहीं, 30 वनडे और 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23 वर्षीय बल्लेबाज ने क्रमश: 710 और 2074 रन बनाए हैं
संन्यास लेने के बाद अब इस बड़े टूर्नामेंट से जुड़े शिखर धवन, जानें