अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने दोनों वनडे में आयरलैंड को हराया
रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने आयरलैंड को 116 रन से हरा दिया। इस जीत में जेमिमा रोड्रिग्स का अहम किरदार रहा
उन्होंने 91 गेंद में 12 चौके की मदद से 102 रन की बेहतरीन पारी खेली। जेमिमा का यह पहला अंतरराष्ट्रीय शतक रहा
40वीं वनडे पारी में जाकर जेमिमा ने अपना पहला शतक लगाया। वह पहले वनडे शतक के लिए सबसे ज्यादा पारियां लेने वाली भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं
जया शर्मा इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अपने पहले वनडे शतक के लिए 46 पारियां खेली थीं। तब तक वह 10 अर्धशतक लगा चुकी थीं
चौथे नंबर पर हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने अपनी 24वीं वनडे पारी में जाकर पहला वनडे शतक लगाया था। तब तक वह छह अर्धशतक लगा चुकी थीं
पांचवें स्थान पर थिरुष कामिनी हैं। उन्हें अपने पहले वनडे शतक के लिए 20 पारियां लगी थीं। तब तक उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था
इंग्लैंड सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या ने शुरू की तैयारी, देखें तस्वीरें