अमर उजाला
Sun, 18 May 2025
दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली पर चुटकी ली है
उन्होंने विराट के संन्यास के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट किया, जिससे सवाल खड़े हुए हैं
दरअसल, रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला और विराट कोहली के टेस्ट आंकड़े की तुलना की है
रबाडा ने टेस्ट में दोनों की तुलना की। हालांकि, इसके कैप्शन में उन्होंने अमला की तारीफ की
रबाडा ने लिखा- हाशिम अमला, क्या शानदार रिकॉर्ड है। दरअसल, अमला ने भी कोहली की तरह 36 साल की उम्र में टेस्ट से रिटायरमेंट लिया था
अमला का टेस्ट में औसत 46.64 का रहा, जबकि कोहली का औसत 46.85 का रहा था
अमला ने टेस्ट में 28 शतक और 41 अर्धशतक लगाए, जबकि कोहली ने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए थे
कोहली का टेस्ट में उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन का रहा, जबकि अमला का उच्चतम स्कोर नाबाद 311 रन का है
तस्वीर में छिपी है साइकिल, क्या आप खोज सकते हैं?