अमर उजाला
Sat, 9 September 2023
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज 'जवान' शहर में नई चर्चा बन गई है। एटली द्वारा निर्देशित, एक्शन-फ्लिक शुक्रवार को रिलीज हुई
क्रिटिक्स ने फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिया है। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी शाहरुख खान स्टारर फिल्म का ट्रेलर देखकर अपनी भावनाएं नहीं छिपा सके
This browser does not support the video element.
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रसेल की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कैरेबियाई स्टार को जवान का ट्रेलर देखते हुए देखा गया
रसेल ने इसे "एक और बड़ी हिट" फिल्म करार दिया। उन्होंने कहा- तो शाहरुख इस फिल्म में एक से अधिक भूमिकाएं निभा रहे हैं
रसेल ने कहा- यह सिर्फ ट्रेलर है। उम्मीद है कि यह गुयाना में रिलीज होगी और हम सभी थिएटर जाकर इसे देख सकेंगे
रसेल ने कहा- यह एक शानदार एक्शन फिल्म लगती है। उनकी फिल्मों में हमेशा कुछ खूबसूरत एक्ट्रेस होती हैं और अच्छे एक्टर्स होते हैं
रसेल ने कहा- एक्शन सीक्वेंस भी शानदार है। ऑल द बेस्ट एसआरके। जैसे ही मैं मौका मिलेगा, मैं थिएटर जाकर फिल्म देखूंगा
शाहरुख रसेल की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। आईपीएल 2023 में रसेल ने 13 मैचों में केवल 227 रन बनाए और केवल सात विकेट लिए
चंद्रमा पर रात में कैसा दिख रहा विक्रम लैंडर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीर