अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली और वह सबसे तेजी से 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए
राहुल ने 130 पारियों में यह उपलब्धि पूरी की और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। वॉर्नर ने 135 पारियों में आईपीएल में 5000 रन पूरे किए थे
राहुल आईपीएल इतिहास में आठवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 5000 रन बनाए हैं
राहुल के अलावा कोहली, रोहित शर्मा, धवन, वॉर्नर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और डिविलियर्स ऐसा कर चुके हैं
वॉर्नर ने 135 पारियों में आईपीएल में 5000 रन पूरे किए थे। वॉर्नर ने 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि नाम दर्ज की थी
इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि एबी डिविलियर्स 161 और शिखर धवन 168 पारियों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं
भाई को पड़ी गाली तो समर्थन में आई बहन, श्रेष्ठा का श्रेयस के आलोचकों को करारा जवाब