अमर उजाला
Tue, 17 December 2024
भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर सराहना की है
जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन राहुल के साथ मिलकर 64 रनों की साझेदारी की थी और टीम को मुश्किल से उबारा था
राहुल और जडेजा की अर्धशतक पारियों के बाद आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह जैसे पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से भारत फॉलोऑन का खतरा टालने में सफल रहा
दिन के खेल की समाप्ति के बाद राहुल ने कहा, जडेजा अच्छी तरह से जानता हैं कि उसे क्या करना है और उसे कैसा प्रदर्शन करना है। अक्सर, सिर्फ जडेजा की गेंदबाजी के बारे में बात की जाती है। लेकिन मुझे लगता है कि वह बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उसके पास शानदार तकनीक है
राहुल ने कहा, मुझे उसके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है। ऐसा लगता है कि उसका गेम प्लान आसान और सुलझा हुआ है। मैं खुश हूं कि वह टीम में कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। वो न हाते तो टीम इस स्थिति में नहीं आ पाती
जडेजा ने 123 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। इस महत्वपू्र्ण पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल है
बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी