अमर उजाला
Tue, 29 August 2023
एशिया कप में दो सितंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से श्रीलंका के कैंडी में होगा
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे
कोच राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका जाने से पहले राहुल की फिटनेस को लेकर बड़ी बात कही
राहुल द्रविड़ ने बताया कि केएल राहुल शुरुआती दो मैच (पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ) में नहीं खेल पाएंगे
राहुल द्रविड़ ने कहा- केएल राहुल ने अभ्यास शिविर में अच्छी बल्लेबाजी की है, वह विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं
द्रविड़ ने कहा कि राहुल की फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा और ठीक होने पर वह श्रीलंका आएंगे
राहुल ने टीम के साथ अलूर में छह दिवसीय फिटनेस और मेडिकल शिविर में भाग लिया, लेकिन उन्होंने यो-यो फिटनेस टेस्ट नहीं दिया
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा की पिछली सात पारियां