अमर उजाला
Fri, 18 April 2025
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पिता बन गए हैं। पत्नी अथिया ने बेटी को जन्म दिया
अब राहुल और अथिया ने बेटी के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने बेटी का नाम इवारा रखा है
राहुल ने इवारा और अथिया के साथ तस्वीर भी साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारी बेबी गर्ल, हमारा सबकुछ इवारा। भगवान का दिया तोहफा।
तस्वीर में इवारा राहुल की गोद में हैं और अथिया इवारा को दुलार करती दिख रही हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं
राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अथिया का पोस्ट शेयर किया है और इवारा नाम का मतलब भी बताया है। पोस्ट में इवारा का पूरा नाम इवारा विपुला राहुल लिखा है
इससे पहले अथिया ने भी एक तस्वीर साझा की थी। इसमें दो थालियां नजर आईं थईं। इनमें से एक थाली में कुछ गुलाब के फूल, रोली और थोड़े से अक्षत (चावल) हैं।
जबकि बगल में रखी दूसरी थाली में ज्यादा सी गुलाब की पंखुड़ियां टूटी रखी नजर आई थीं।
इसको देखकर ये संभावना जताई गई थी कि अथिया और केएल राहुल ने अपनी बेटी का स्वागत अपने घर में किया है और ये तस्वीर उसी से संबंधित है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बीते 24 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। अथिया और राहुल साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे।
महिला ने अपने ही हाथों से निकाली अपनी आंखें, जानें क्या थी वजह?