अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
रविवार को विराट कोहली और सौरव गांगुली को साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
This browser does not support the video element.
दोनों ने मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
12 मई को आरसीबी और दिल्ली के बीच आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में बेंगलुरु ने 47 रनों से जीत दर्ज की
यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं
दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु को आखिरी मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में ही खेलना है
इस मुकाबले के बाद विराट कोहली को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते देखा गया
इस दौरान उन्होंने दिल्ली के डॉयरेक्टर सौरव गांगुली से भी हाथ मिलाया। वहीं, गांगुली ने भी अपनी कैप उतारकर उन्हें सम्मान दिया
पहले विराट ने चौका लगाकर चिढ़ाया, बाद में ईशांत ने विकेट लेकर ऐसे दिया जवाब