अमर उजाला
Thu, 5 June 2025
बुधवार को लखनऊ के एक होटल में कुलदीप ने वंशिका के साथ सगाई की। इसमें शामिल होने के लिए 26 साल की प्रिया सरोज भी पहुंची थीं
मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक्स हैंडल पर कुलदीप और वंशिका के साथ तस्वीर साझा की है
इसमें प्रिया साड़ी में खूब जंच रही हैं। प्रिया के होने वाले दुल्हे स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा की है
दोनों ने एक ही जगह से कुलदीप और वंशिका की सगाई का वीडियो शेयर किया है। प्रिया और रिंकू की भी आठ जून को सगाई है
कुछ फैंस ने तो यहां तक लिखा कि प्रिया की तस्वीर रिंकू ने ही खींची है। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा कि प्रिया को रिंकू के साथ खड़े होकर भी तस्वीरें शेयर करनी चाहिए थीं।
यह तसवीर शेयर करते हुए प्रिया सरोज ने लिखा है- ए फॉरएवर इन मेकिंग - कुलदीप भैया और वंशिका को हार्दिक बधाई!
प्रिया और रिंकू की शादी इसी साल नवंबर को होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी वाराणसी में होगी और इसमें कई क्रिकेट स्टार्स के पहुंचने की संभावना है
बंगलूरू भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे पास शब्द नहीं हैं...