अमर उजाला
Mon, 23 January 2023
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचो की सीरीज खेली जा रही है
टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है और उसे तीसरा वनडे 24 जनवरी को इंदौर में खेलना है
तीसरे वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ी विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचे
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव एवं वॉशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुए
तीनों खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल की पूजा की और उनसे आशीर्वाद लिया
इस दौरान सूर्यकुमार, कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए दिखाई दिए
सूर्यकुमार यादव ने सांसद अनिल फिरोजिया से अलौकिक शृंगार के बारे में जानकारी हासिल की
सूर्यकुमार ने कहा कि बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य पाकर में धन्य हो गया
सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि उन्हें प्रिय दोस्त और क्रिकेटर साथी ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
10 सेकेंड में तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजें