अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
महान सचिन तेंदुलकर की शाबाशी पाने के बाद लेडी जहीर खान के नाम से विख्यात हो चुकीं 13 वर्षीय सुशीला मीणा को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने गोद ले लिया है।
सुशीला आरसीए के प्रशिक्षकों की निगरानी में क्रिकेट की बारीकियों को सीखेंगे। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के गांव धरियावद की रहने वाली हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका गेंदबाजी करते हुए वीडियो डाला गया था। सचिन तेंदुलकर ने भी इस वीडियो को देखा और उनके एक्शन की तुलना जहीर खान से की।
इसके बाद से सुशीला छा गईं। बेहद गरीब परिवार की सुशीला के पिता मजदूर हैं। वह कोच ईश्वर मीणा के संरक्षण में क्रिकेट सीखती हैं।
उनके घर में टीवी भी नहीं है और वह सचिन को भी नहीं जानती हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल से लेकर कई मंत्री, विधायक उनका हौसला बढ़ा चुके हैं।
सचिन ने सुशीला का वीडियो साझा कर जहीर खान को टैग किया था। जहीर ने भी सुशील के गेंदबाजी एक्शन की तारीफ की थी।
बुमराह के फैन हुए रिकी पोंटिंग, बोले- उसने अलग-अलग समय पर हमें कमजोर साबित किया