अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए थे
कोहली ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था। कोहली से आगे अब सचिन और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा हैं
कोहली के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27503 रन हो गए हैं और वह इस एलीट सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 34357 रन बनाए हैं
दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28016 रन बनाए हैं
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27483 रन बनाए हैं, लेकिन वह इस सूची में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं
पांचवें नंबर पर माहेला जयवर्धने हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25957 रन बनाए हैं
धरती पर कब और कैसे खत्म होगा जीवन?