आईपीएल में मैदान में बाधा डालने पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

अमर उजाला

Sun, 12 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई और राजस्थान के बीच आईपीएल 2024 के 61वें मैच में रवींद्र जडेजा दिलचस्प तरीके से आउट हुए

Image Credit : IPL/BCCI

दरअसल, राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 141 रन बनाए थे

Image Credit : IPL/BCCI

जवाब में चेन्नई ने धीमी बल्लेबाजी की और एक वक्त चार विकेट गंवाकर 121 रन बना लिए थे। 16वें ओवर में आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए

Image Credit : IPL/BCCI
तब ऋतुराज के साथ जडेजा क्रीज पर थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन पर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े
Image Credit : IPL/BCCI

एक रन लेने के बाद वह दूसरे रन के लिए दौड़े और आधी पिच तक दौड़ गए थे। हालांकि, ऋतुराज ने स्ट्राइक एंड से उन्हें वापस जाने के लिए कहा

Image Credit : IPL/BCCI
तब तक सैमसन के ग्लव्स में गेंद आ चुकी थी और उन्होंने नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया। गेंद सीधे जाकर जडेजा को लगी
Image Credit : IPL/BCCI

ऐसे में सैमसन ने अंपायर से क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने को लेकर अपील की। मैदान पर मौजूद दोनों अंपायरों ने कुछ बातचीत करने के बाद इसे थर्ड अंपायर के पास भेज दिया

Image Credit : IPL/BCCI

थर्ड अंपायर ने रिप्ले में पाया कि जडेजा अंत समय तक गेंद पर नजर बनाए हुए थे और थ्रो से ठीक पहने उन्होंने अपना मुंह मोड़ लिया

Image Credit : IPL/BCCI

थर्ड अंपायर के मुताबिक, जडेजा को इस बात का अंदाजा था कि गेंद कहां आएगी और वह गेंद और स्टंप्स के बीच आ गए और गेंद स्टंप्स पर लगने की बजाय जडेजा को लगी

Image Credit : IPL/BCCI

इस तरह मैदान में बाधा डालने के लिए जडेजा को आउट करार दिया गया। हालांकि, वह इससे नाखुश दिखे। जडेजा ने सात गेंद पर पांच रन बनाए

Image Credit : IPL/BCCI

जडेजा मैदान में बाधा डालते हुए आउट होने वाले आईपीएल के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2013 में यूसुफ पठान और 2019 में अमित मिश्रा इस तरह से आउट हो चुके हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में फील्डिंग में बाधा
डालते हुए आउट हुए बल्लेबाज

  • यूसुफ पठान (कोलकाता) बनाम पुणे वॉरियर्स, रांची, 2013
  • अमित मिश्रा (दिल्ली) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, विशाखापत्तनम, 2019
  • रवींद्र जडेजा (चेन्नई) बनाम राजस्थान, चेन्नई, 2024*

Image Credit : BCCI

अश्विन ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने

IPL
Read Now