आईपीएल में धोनी के 200 फील्डिंग डिस्मिसल पूरे, पहले खिलाड़ी बने

अमर उजाला

Tue, 15 April 2025

Image Credit : ANI
लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को जीत की पटरी पर वापसी कर ली।
Image Credit : ANI

 यह उनकी लगातार पांच मैचों में हार के बाद पहली जीत है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम को जीत दिलाई और नए कीर्तिमान स्थापित किए। 

Image Credit : ANI

इस मैच में धोनी ने बतौर फील्डर कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

Image Credit : ANI

धोनी ने आईपीएल में 201* बार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इसमें कैच आउट, स्टंप्स और रनआउट शामिल हैं। 
Image Credit : ANI
दिलचस्प बात यह है कि सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे पीछे सिर्फ विराट कोहली हैं जिन्होंने 116 बार बतौर फील्डर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को आउट कराया है। 
Image Credit : ANI
सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को आउट करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी फील्डिंग डिस्मिसल
महेंद्र सिंह धोनी 201*
दिनेश कार्तिक 182
एबी डिविलियर्स 126
रॉबिन उथप्पा 124
ऋद्धिमान साहा 118
विराट कोहली 116
Image Credit : ANI

पहले ओवर में विकेट लेकर खलील अहमद ने बनाया रिकॉर्ड, इस मामले में आर्चर को पीछे छोड़ा

ANI
Read Now