अमर उजाला
Mon, 5 June 2023
भारत के स्टार बैटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ FA कप फाइनल देखने पहुंचे थे, साथ में शुभमन गिल भी थे
इंग्लैंड का प्रसिद्ध फुटबॉल टूर्नामेंट एफए कप (FA Cup) का फाइनल शनिवार (3 जून) को खेला गया
लंदन के वेम्बले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिट ने चिर-प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराया
सिटी की टीम 2019 के बाद चैंपियन बनी, वेम्बले स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए 83,000 दर्शक पहुंचे थे
This browser does not support the video element.
मैनचेस्टर सिटी ने विराट और अनुष्का का वीडियो शेयर किया है, इसमें दोनों कुछ सवालों का जवाब देते दिख रहे हैं
मैच के अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा- यह पहली बार है जब मैं मैन सिटी का मैच देखने के लिए स्टेडियम आई हूं
अनुष्का ने कहा- मैं पहले भी एक अन्य मैच में जा चुकी हूं। मैं एल क्लासिको का मैच देख चुकी हूं। एल क्लासिको बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच मैच को कहते हैं
वहीं, विराट ने कहा कि वह माहौल से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा- मैंने कई जगहों पर खेला है। मुझे लगता है कि हर फुटबॉल मैच में माहौल क्रिकेट मैचों की तरह ही होता है
क्या आप तस्वीर में हाथी 4 सेकेंड के अंदर ढूंढ लेंगे?