'बाहर मिल, मैं तुझे देखता हूं', धोनी के बाद मनोज तिवारी का गंभीर पर आरोप

अमर उजाला

Thu, 22 February 2024

Image Credit : BCCI

बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी ने हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद वह कई बयान दे रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हाल ही में उन्होंने कहा था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतक लगाने के बावजूद अगले मैच में उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके लिए वह धोनी से सवाल पूछना चाहते थे

Image Credit : Hotstar

अब मनोज ने केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर पर संगीन आोरप लगाए हैं। दोनों काफी समय तक आईपीएल में कोलकाता की टीम का हिस्सा रहे थे

Image Credit : IPL

2014 के शुरुआत में अचानक से मनोज को केकेआर ने रिलीज कर दिया था। अब उन्होंने गंभीर के साथ अपनी लड़ाई का खुलासा किया

Image Credit : सोशल मीडिया

मनोज ने कहा- दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के बाद गंभीर ने मुझे धमकी दी थी। उन्होंने मुझे बाहर मिल। मैं तुझे देख लूंगा। तेरा करियर आज खत्म कर दूंगा

Image Credit : IPL/BCCI

मनोज ने कहा- मुझे नहीं लगता कि गंभीर को यह कहना चाहिए था। मनोज ने हालांकि, इस लड़ाई को बड़ी भूल बताई 

Image Credit : सोशल मीडिया

मनोज ने कहा- हम टीम में साथ फैसले लेते थे और चुनते थे कि कौन इस मैच में खेलेगा कौन नहीं। मेरी गंभीर के साथ अच्छी बनती थी। इस वजह से मुझे इस लड़ाई का और भी दुख है

Image Credit : सोशल मीडिया

'माही को पूरा देश मिस करता है', धोनी को लेकर शुभमन ने क्यों कहा ऐसा?

IPL
Read Now