अमर उजाला
Sat, 9 August 2025
शनिवार को पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है। यह दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है, जो रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुरक्षा और खुशहाली की कामना करती हैं।
इसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा करने और हमेशा साथ देने का वचन देता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने वाला सबसे खास अवसर होता है।
इसी अवसर पर हम आपको भारतीय क्रिकेट के तीन बड़े स्टार्स शुभमन गिल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की बहनों के बारे में बता रहे हैं।
ग्लैमर में इनका कोई सानी नहीं है। स्टाइल और लुक्स के मामले में ये किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इनकी बहनें लगातार पोस्ट करती रहती हैं
वह अक्सर स्टेडियम में अपने भाई और टीम को चीयर करती दिख जाते हैं। शाहनील इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरें साझा करती रहती हैं
ऋषभ पंत की बहन साक्षी फिटनेस फ्रीक हैं। साक्षी विदेश में रहती हैं और शादीशुदा हैं। उन्हें फैशन ट्रेंड को फॉलो करना बखूबी आता है
साक्षी जिम में पसीना बहाते हुए कई वीडियोज शेयर करती हैं और साथ ही उन्हें घूमने का भी काफी शौक है। नई जगहों की सैर उन्हें पसंद है
श्रेयस की बहन श्रेष्ठा पेशे से कोरियाग्राफर हैं और डांस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। श्रेष्ठ भी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं
श्रेष्ठा अपने भाई के साथ भी काफी तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और रक्षा बंधन पर भी उन्होंने श्रेयस के साथ तस्वीर शेयर की है
श्रेष्ठा ने इस दौरान अपने जीवन में श्रेयस के प्रभाव के बारे में भी बात की और बताया कि बचपन से श्रेयस उनके सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं
श्रेष्ठा ने बताया कि श्रेयस ने हमेशा उन्हें गाइड किया और वह जो भी करना चाहती थीं, उसके लिए प्रेरित किया।
श्रेष्ठा ने बताया कि श्रेयस के क्रिकेट या पढ़ाई के प्रति समर्पण ने उन्हें सिखाया कि मुझे अपने करियर के प्रति कैसे सीरियस होना है
तस्वीर में छिपी है चिड़िया, पारखी नजर वाले ही खोज सकते हैं