अमर उजाला
Mon, 18 September 2023
भारत ने एशिया कप के फाइनल श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया
टीम इंडिया ने रविवार (17 सितंबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जीत हासिल कर आठवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया
भारत के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी की
सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट हासिल किए
सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के कारण ही श्रीलंका की टीम 50 रन पर सिमट गई
भारत ने 6.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया
मैच के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हुए
फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन का मजाक उड़ाया
भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी टीम का भी मजाक उड़ाया
चार पैर वाले सांप को देख हर कोई रह गया हैरान