MI vs CSK: टाइम आउट को लेकर अंपायर से भिड़े पोलार्ड-बाउचर, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 15 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में चेन्नई ने 207 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में एक वक्त मुंबई ने 13 ओवर में दो विकेट गंवाकर 124 रन बना लिए थे

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित और तिलक वर्मा क्रीज पर थे और ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस स्कोर को चेज कर जाएगी

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, 14वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए और तभी मुंबई का स्कोरिंग धीमा पड़ गया। तिलक के आउट होने पर हार्दिक बल्लेबाजी के लिए आए

Image Credit : IPL/BCCI

15वें ओवर में हार्दिक और रोहित मिलकर शार्दुल ठाकुर के ओवर से दो रन बटोर सके। स्कोरिंग रेट धीमा पड़ता देख मुंबई का कैंप बौखला गया

Image Credit : IPL/BCCI

15वां ओवर खत्म होते ही अचानक डग आउट में बैठे कोच मार्क बाउचर, कीरोन पोलार्ड और बैटर टिम डेविड मैदान में आ गए

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, चौथे अंपायर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो ये सभी स्टाफ चौथे अंपायर से भिड़ गए और उनसे बहस करने लगे

Image Credit : IPL/BCCI

डेविड ने रोहित-हार्दिक को टाइम आउट लेने का इशारा किया। हालांकि, अंपायर ने अचानक से ऐसा करने से रोका और इस बारे में एक ओवर पहले जानकारी देने की बात कही

Image Credit : IPL/BCCI

इसके बाद टाइम आउट नहीं मिलने पर पोलार्ड गुस्सा गए और काफी समय तक अंपायर से बहस करते दिखे

Image Credit : IPL/BCCI

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर तुषार देशपांडे ने हार्दिक को आउट कर दिया और फिर टाइम आउट लिया गया

Image Credit : IPL/BCCI

टाइम आउट को लेकर हुई बहस को देखने के बाद कमेंट्री कर रहे सहवाग, पार्थिव और रैना ने भी कहा कि अगर उन्हें टाइम आउट लेना था तो जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई

Image Credit : IPL/BCCI

मैच की बात करें तो 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी थी

Image Credit : IPL/BCCI

कैच के लिए डाइव मारते हुए उतर गई रोहित की पैंट, देखें पत्नी रितिका का रिएक्शन

IPL/BCCI
Read Now